The Bare Truth

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जंग, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बयानों के बीच भूपेश बघेल ने साधी चुप्पी, हाईकमान पर छोड़ा फैसला

24 May 2026  

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अध्यक्ष पद की जंग, टीएस सिंहदेव और दीपक बैज के बयानों के बीच भूपेश बघेल ने साधी चुप्पी, हाईकमान पर छोड़ा फैसला

Share this post with:

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के हालिया इंटरव्यू ने प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपती है, तो वे इसे निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

सिंहदेव के इस दावे के बाद मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि बाबा साहब वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए, जबकि प्रदेश संगठन में युवाओं को अवसर मिलने चाहिए।


इस पूरे घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने टीएस सिंहदेव के बयान पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए कहा कि वे इस मामले पर कुछ भी कहना उचित नहीं समझते। 

 

बघेल ने संगठन की कार्यप्रणाली पर जोर देते हुए कहा कि दीपक बैज पिछले तीन से साढ़े तीन साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में संगठन का नेतृत्व कर रहे हैं। 

 

उन्होंने यह भी साफ किया कि नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्तियों का फैसला पार्टी हाईकमान का विशेषाधिकार है और वे इसमें अपनी कोई राय नहीं रखते। फिलहाल, इस खींचतान के बीच सभी की निगाहें दिल्ली आलाकमान के अगले कदम पर टिकी हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web