Share this post with:
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित Vedanta Power Plant में मंगलवार दोपहर बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट के भीतर अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से 40 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। कई श्रमिक झुलस गए हैं और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे प्लांट में सामान्य कामकाज चल रहा था, तभी अचानक बॉयलर में विस्फोट हो गया। धमाके के बाद वहां काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
इस पूरे मामले में सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी Prafull Thakur ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
फिलहाल हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर बॉयलर में तकनीकी खराबी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023