The Bare Truth

बिलासपुर की बीजेपी नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी, कारोबारी पर केस दर्ज

22 May 2026  

बिलासपुर की बीजेपी नेत्री से दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी, कारोबारी पर केस दर्ज

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बीजेपी की एक महिला नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने माइनिंग में निवेश के नाम पर उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर दिल्ली में उनके साथ दुष्कर्म किया। 

 

घटना की शुरुआत करीब दो साल पहले हुई जब पीड़िता की मुलाकात कारोबारी से हुई थी। उस समय आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए महिला को निवेश पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया।


लालच में आकर महिला ने पार्टनरशिप के लिए करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये अलग-अलग किश्तों में आरटीजीएस और अन्य माध्यमों से कारोबारी को दिए। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद से ही आरोपी महिला को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था और पैसों की मांग कर रहा था। 

 

जब पीड़िता ने अपने निवेश किए हुए पैसे वापस मांगे, तो कारोबारी ने ब्लैकमेलिंग का सिलसिला और तेज कर दिया। मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड्स और लेनदेन के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

 

 आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम झारखंड भी भेजी गई थी, लेकिन फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web