Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित खपरगंज में हुए हालिया उपद्रव और तनाव के बीच शहर में चाकूबाजी और हिंसक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तोरवा और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में बदमाशों द्वारा चाकूबाजी और जानलेवा हमले के अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिसने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपचारी (नाबालिग) बालकों समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल 3 अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
पहली वारदात तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान-महमंद स्थित तालाब के पास हुई। गणेश नगर नयापारा निवासी 9वीं कक्षा के एक छात्र ने पुलिस को बताया कि एक दिन पूर्व उसके दोस्त प्रतीक यादव के साथ अरमान और उसके साथियों ने मारपीट की थी। थाने में दर्ज इस मामले में राजीनामा करने का दबाव बनाने के लिए मुख्य आरोपी अरमान ने दोनों दोस्तों को तालाब के पास बातचीत के बहाने बुलाया था, जहाँ पहुंचते ही आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए एक अन्य विवाद में दो युवकों ने एक युवक पर चाकू और ब्लेड से प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023