The Bare Truth

बिलासपुर में मटका बांधते समय हाईटेंशन तार से झुलसा युवक, हालत गंभीर

04 Sep 2026  

बिलासपुर में मटका बांधते समय हाईटेंशन तार से झुलसा युवक, हालत गंभीर

Share this post with:

न्यायधानी बिलासपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मंदिरों और घरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, विशेष आरती और भजन-कीर्तन का दौर जारी है। केंद्रीय जेल बिलासपुर में भी बंदियों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व मनाया, जहां आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल हुए और आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ने के लिए डंडा चलाया। 

इस उल्लास के बीच राजीव गांधी चौक के पास एक दर्दनाक हादसा भी पेश आया। चौक के पास मटकी बांधने के लिए गेट के ऊपर चढ़ा 22 वर्षीय युवक अनजाने में ऊपर से गुजर रहे 11 KV हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। जोरदार करंट लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र से संपर्क कर बिजली सप्लाई बंद करवाई और आनन-फानन में युवक को नीचे उतारकर सिम्स (CIMS) अस्पताल पहुंचाया, जहां बर्न यूनिट में उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web