Share this post with:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी गांव में हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। 48 घंटे तक चले सघन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने नदी के गहरे पत्थरों के नीचे बने खोखले हिस्से में फंसे बाकी दोनों छात्रों के शव भी बरामद कर लिए हैं, जबकि एक साथी का शव शनिवार को ही निकाल लिया गया था।
मृतकों की पहचान बिलासपुर के चौकसे इंजीनियरिंग/डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, कुल 8 दोस्तों का समूह रविवार की छुट्टी मनाने देवरी स्थित हसदेव नदी के तट पर आया हुआ था; जहां नदी किनारे मोबाइल से सेल्फी लेते समय अचानक एक छात्र का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगा। उसे डूबता देख बचाने के लिए दो अन्य दोस्तों ने भी बिना सोचे-समझे नदी में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव और भंवर के चलते तीनों ही डूब गए। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।
Share this post with:
15 Sep 2026
14 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023