The Bare Truth

ब्रेकिंग : दुर्ग जिला अस्पताल में युवती की मौत, उपचार में लापरवाही के आरोपों से हड़कंप

02 Jun 2026  

ब्रेकिंग : दुर्ग जिला अस्पताल में युवती की मौत, उपचार में लापरवाही के आरोपों से हड़कंप

Share this post with:

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक 20 वर्षीय युवती की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सिकल सेल एनीमिया से जूझ रही युवती को समय पर रक्त (ब्लड) उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उसकी जान चली गई।


परिजनों का दर्द और आरोप


मृतक की मां ने बताया कि उनकी बेटी के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर गिरकर मात्र 5 ग्राम रह गया था। परिजन ब्लड के लिए स्टाफ और डॉक्टरों के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन उन्हें 1 यूनिट भी ब्लड मुहैया नहीं कराया गया।


अस्पताल के ही कुछ डॉक्टरों का मानना है कि युवती को आपातकालीन स्थिति में अस्पताल के स्टॉक से ब्लड दिया जा सकता था, जो इस स्थिति में जीवनरक्षक साबित होता।
 

प्रशासन की प्रतिक्रिया


मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी। प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web