Share this post with:
राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 और 2024 बैच के 5 परिवीक्षाधीन (प्रशिक्षु) अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में फेस-2 प्रशिक्षण पूरा कर 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद इन अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) यानी SDM के पद पर तैनात किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, 2020 बैच के फड़तरे अनिकेत अशोक (तत्कालीन सहायक कलेक्टर, जशपुर) को भानुप्रतापपुर (जिला कांकेर) का SDM बनाया गया है। वहीं 2024 बैच के अरविंद कुमार टी. (तत्कालीन सहायक कलेक्टर, बिलासपुर) को बलौदाबाजार, अक्षय दोशी (तत्कालीन सहायक कलेक्टर, रायगढ़) को डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव), क्षितिज गुरभेले (तत्कालीन सहायक कलेक्टर, कोरबा) को घरघोड़ा (जिला रायगढ़) और विपिन दुबे (तत्कालीन सहायक कलेक्टर, बस्तर) को कटघोरा (जिला कोरबा) का SDM पदस्थ किया गया है। यह आदेश राज्यपाल के नाम से सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार द्वारा जारी किया गया है।
Share this post with:
07 Aug 2026
07 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023