Share this post with:
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से जालसाजी और ठगी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धौरपुर थाना क्षेत्र में एक शातिर गिरोह ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को अपना शिकार बनाते हुए 57 लाख 55 हजार रुपए की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है।
आरोपियों ने पीड़ित अधिकारी को बेहद आसानी से होम लोन दिलाने और उसकी मासिक किश्तें (EMI) खुद जमा करने का ऐसा झांसा दिया कि अधिकारी उनके जाल में फंस गया। इस जालसाजी के जरिए आरोपियों ने अलग-अलग बैंकों से अधिकारी के नाम पर 1 करोड़ 5 लाख रुपए से अधिक का होम लोन पास करवा लिया और रकम डकार गए।
ठगी का यह सनसनीखेज मामला तब उजागर हुआ जब लुण्ड्रा के रहने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लालसाय राम बखला ने धौरपुर थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित अधिकारी के मुताबिक, साल 2024 में उन्हें अपना घर बनाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी।
इसके लिए उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में संपर्क कर 18 लाख रुपए के होम लोन के लिए आवेदन किया था। लेकिन बैंक ने उनके दस्तावेजों की समीक्षा के बाद 18 लाख रुपए का लोन देने से साफ इनकार कर दिया था। इसी लाचारी का फायदा उठाकर ठगों ने मदद के बहाने उनसे संपर्क किया और करोड़ों का चूना लगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023