Share this post with:
आम आदमी पार्टी में बड़ी सियासी हलचल देखने को मिली है। पार्टी के राज्यसभा सांसदों में दरार खुलकर सामने आ गई है। पंजाब से सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चौंकाने वाला दावा किया कि AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं।
चड्ढा ने बताया कि संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंदर गुप्ता उनके साथ हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद रहे।
इसके बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल भाजपा मुख्यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ले ली। वहीं बाकी चार सांसद अब तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं, जिससे सस्पेंस बना हुआ है।
इस घटनाक्रम के बीच स्वाति मालीवाल ने खुद को इटानगर में होने की बात कही और शाम तक दिल्ली लौटकर स्थिति साफ करने की बात कही है।
गौरतलब है कि जालंधर स्थित अशोक मित्तल के आवास पर 15 अप्रैल को ED की कार्रवाई भी हुई थी। ऐसे में इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले AAP के भीतर यह संभावित टूट पार्टी के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
Share this post with:
24 Apr 2026
24 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023