The Bare Truth

ब्रेकिंग : असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश: लैंडिंग के दौरान लगी आग, दो हिस्सों में टूटा, पायलट के हताहत होने की आशंका

13 Jun 2026  

ब्रेकिंग : असम के जोरहाट में वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश: लैंडिंग के दौरान लगी आग, दो हिस्सों में टूटा, पायलट के हताहत होने की आशंका

Share this post with:

असम के जोरहाट स्थित रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां भारतीय वायुसेना का एक AN-32 मालवाहक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब विमान रनवे पर उतरने का प्रयास कर रहा था।

 

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि क्रैश होते ही विमान में आग लग गई और वह दो हिस्सों में टूट गया। इस हादसे में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा है कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।


हादसे का शिकार हुआ सोवियत मूल का AN-32 एक टैक्टिकल ट्रांसपोर्ट विमान है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सैन्य साजो-सामान को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। भारतीय वायुसेना ने शुरुआत में ऐसे 125 विमान खरीदे थे, जिनमें से वर्तमान में लगभग 100 विमान एक्टिव ड्यूटी पर हैं। साल 1980 से ही यह विमान बेड़ा भारतीय वायुसेना की मीडियम-लिफ्ट ट्रांसपोर्ट क्षमताओं की मुख्य रीढ़ रहा है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web