The Bare Truth

ब्रेकिंग : रायपुर में सवा करोड़ की सेंध: शनिवार रात ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, सोमवार सुबह ताला खुला तो उड़े मिले होश

11 May 2026  

ब्रेकिंग : रायपुर में सवा करोड़ की सेंध: शनिवार रात ज्वेलरी शॉप में घुसे चोर, सोमवार सुबह ताला खुला तो उड़े मिले होश

Share this post with:

राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शातिर चोरों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए एक करोड़ रुपए से अधिक की ज्वेलरी पार कर दी। वारदात लक्ष्य ज्वेलर्स की है, जहाँ शनिवार देर रात करीब 12:30 बजे चोरों ने धावा बोला। शातिरों ने वारदात के लिए शनिवार की रात इसलिए चुनी क्योंकि उन्हें मालूम था कि रविवार को दुकान बंद रहेगी, जिससे उन्हें भागने के लिए पूरा एक दिन मिल जाएगा।


सोमवार सुबह जब संचालक दुकान खोलने पहुँचे, तब शटर उठाते ही उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात गायब थे। रविवार की साप्ताहिक छुट्टी होने के कारण आसपास के लोगों को भी भनक नहीं लगी। सोमवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके। एक करोड़ की इस बड़ी चोरी ने इलाके के व्यापारियों में हड़कंप मचा दिया है।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web