Share this post with:
हादसा होने के बाद लकीर पीटने के बजाय समय रहते संभावित खतरों को खत्म करना शासन की पहली जिम्मेदारी है"—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को मंत्रालय से प्रदेशभर के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग में अफसरों को दो टूक लहजे में यह हिदायत दी।
छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सीएम ने राज्यभर के सभी हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर्स, स्कूलों और पुरानी जर्जर इमारतों का तत्काल ग्राउंड-लेवल सेफ्टी ऑडिट कराने के सख्त आदेश दिए हैं।
उन्होंने दो टूक कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर पाई गई ढिलाई या अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी और ऐसा होने पर सीधे जिम्मेदार अफसरों को नापा जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अवैध और मिलावटी शराब के काले कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस, आबकारी और जिला प्रशासन को संयुक्त टास्क फोर्स बनाकर बैक-टू-बैक छापेमारी करने तथा अंतरराज्यीय सीमाओं पर सघन नाकेबंदी कर पड़ोसी राज्यों से होने वाली तस्करी को पूरी तरह ध्वस्त करने का अल्टीमेटम दिया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023