The Bare Truth

ब्रेकिंग : फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का मामला, रायपुर में GST की बड़ी रेड, 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश...

26 Mar 2026  

ब्रेकिंग : फर्जी बिलिंग और टैक्स चोरी का मामला, रायपुर में GST की बड़ी रेड, 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश...

Share this post with:

राजधानी रायपुर में गुरुवार सुबह राज्य GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। विभाग की टीम लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है। 

करीब 10 अधिकारियों की टीम ने दोनों फर्मों से जुड़े चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई सुबह से ही जारी है, जिससे इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 

सूत्रों के मुताबिक, इन फर्मों के खिलाफ बोगस बिलिंग और GST चोरी की शिकायत मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर विभाग ने यह रेड की है। जांच के दौरान टीम ने कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है।
छापेमारी में बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सामने आए हैं। 

शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
फिलहाल, जब्त दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की विस्तृत जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web