Share this post with:
महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल कबीरधाम (कवर्धा) जिले के सहसपुर लोहारा क्षेत्र के पीड़ितों से मिलने उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा देर शाम एम्स रायपुर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती ग्राम बांधाटोला निवासी 5 वर्षीय मासूम लुकेश पटेल, 2 वर्षीय डाली पटेल और 26 वर्षीय ललिता पटेल सहित अन्य घायलों व उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर हौसला बढ़ाया और ढांढस बंधाते हुए हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।
डिप्टी सीएम ने एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम से घायलों की मौजूदा स्थिति, जारी मेडिकल प्रोटोकॉल और आगे की सर्जरी व इलाज को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
हादसे के बाद से ही लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में बने हुए विजय शर्मा ने इससे पूर्व कबीरधाम पहुंचकर दुर्घटना में जान गंवाने वाले दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की थी।
Share this post with:
17 Sep 2026
17 Sep 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023