Share this post with:
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। 30 अप्रैल को रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। कार्रवाई में अब तक 53 लाख रुपए नकद, करीब 3.234 किलो सोना और अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
ED के मुताबिक, जिन ठिकानों पर कार्रवाई हुई, वे शराब कारोबारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और व्यापारियों से जुड़े हैं। एजेंसी को शक है कि इन लोगों ने घोटाले से जुड़ी अवैध कमाई को खपाने और उसे वैध दिखाने में अहम भूमिका निभाई।
जांच में सामने आया है कि 2019 से 2022 के बीच शराब लाइसेंस, सप्लाई और बिक्री में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई। इस दौरान अवैध कमीशन वसूला गया और सरकारी सिस्टम का दुरुपयोग कर हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया गया।
EOW और ACB की चार्जशीट के अनुसार, इस पूरे मामले में करीब 2,883 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का अनुमान है। ED अब तक 380 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर चुकी है।
मामले में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें रिटायर्ड IAS अधिकारी, आबकारी विभाग के अफसर और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली लोग शामिल हैं। ED ने प्रेस रिलीज जारी कर कार्रवाई की पुष्टि की है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023