The Bare Truth

ब्रेकिंग : 3 कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश, रायपुर से पहुंची टीम खंगाल रही दस्तावेज; DMF घोटाले से जुड़ रहे तार

13 Aug 2026  

ब्रेकिंग : 3 कारोबारियों के ठिकानों पर ED की दबिश, रायपुर से पहुंची टीम खंगाल रही दस्तावेज; DMF घोटाले से जुड़ रहे तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार सुबह 6 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने 3 प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर अचानक छापेमारी की। रायपुर से करीब 8 गाड़ियों में पहुंची ED की टीम सत्यम विहार कॉलोनी स्थित यश और रोमिल नाहटा के घर व व्यावसायिक परिसरों के साथ-साथ कामठी लाइन में कारोबारी मनीष भंसाली के ठिकानों पर जांच कर रही है। 

 

अधिकारियों द्वारा वित्तीय लेन-देन, डिजिटल उपकरण, दस्तावेज और ऑनलाइन देनदारियों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। हालांकि ED ने अभी आधिकारिक तौर पर मामले का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इससे पहले 29 अक्टूबर को जिला खनिज न्यास निधि (DMF) घोटाले में EOW की टीम ने भी इन्हीं कारोबारियों के परिसरों पर रेड मारी थी।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web