The Bare Truth

ब्रेकिंग : पारिवारिक कलह ने ली जवान की जान: बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटकर आया था घर, पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

11 May 2026  

ब्रेकिंग : पारिवारिक कलह ने ली जवान की जान: बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटकर आया था घर, पत्नी से विवाद के बाद लगाई फांसी

Share this post with:

शहर के सपना पिंक सिटी रोड स्थित एक किराए के मकान में छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (CAF) के एक जवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (37 वर्ष) के रूप में हुई है। जवान पश्चिम बंगाल में चुनावी ड्यूटी करने के बाद 5 दिनों के 'ब्रेक रेस्ट' पर घर आया हुआ था। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का कारण पत्नी से विवाद बताया जा रहा है।
 

शराब को लेकर हुआ था झगड़ा


जानकारी के मुताबिक, जागेश्वर प्रसाद CAF की 10वीं बटालियन (F कंपनी, सूरजपुर) में पदस्थ था और वर्तमान में उसकी ड्यूटी रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में लगी हुई थी। परिजनों ने बताया कि घर लौटने के बाद शराब पीने की बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी नाराज होकर अपने एक रिश्तेदार के घर चली गई।


भाई ने देखा फंदे पर लटकता शव


पत्नी ने विवाद की जानकारी अपने देवर (जवान के भाई) को दी थी। सूचना मिलने पर जब भाई घर पहुँचा, तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर उसने देखा कि जागेश्वर फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जांच में जुटी कोतवाली पुलिस


कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और तनाव का लग रहा है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web