The Bare Truth

ब्रेकिंग : रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग; धुआं भरते ही खाली कराया गया वार्ड, AC फटने से हादसे की आशंका

28 Jul 2026  

ब्रेकिंग : रायपुर के सबसे बड़े अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग; धुआं भरते ही खाली कराया गया वार्ड, AC फटने से हादसे की आशंका

Share this post with:

राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते इमरजेंसी वार्ड समेत आसपास के हिस्सों में घना धुआं फैल गया। 

 

घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और फायर ब्रिगेड की टीम ने अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की मदद से मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। 

 

एहतियात के तौर पर वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग इमरजेंसी वार्ड में लगे AC में तकनीकी खराबी या उसके फटने की वजह से लगी है, हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की सूक्ष्मता से जांच कर रहे हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web