The Bare Truth

ब्रेकिंग : PM आवास पर छत्तीसगढ़ की सियासत में पहली बार महा-मुकाबला, प्रेस क्लब में आमने-सामने बैठे डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल, आंकड़ों पर खुली बहस

15 Sep 2026  

ब्रेकिंग : PM आवास पर छत्तीसगढ़ की सियासत में पहली बार महा-मुकाबला, प्रेस क्लब में आमने-सामने बैठे डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व सीएम भूपेश बघेल, आंकड़ों पर खुली बहस

Share this post with:

छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंगलवार को उस वक्त ऐतिहासिक सियासी जंग देखने को मिली, जब प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर प्रेस क्लब के एक ही मंच पर खुली डिबेट के लिए आमने-सामने बैठ गए। 

 

राज्य के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है जब मौजूदा सत्ता पक्ष का शीर्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री किसी ज्वलंत जनमुद्दे पर बंद कमरों व प्रेस बयानों की सियासत छोड़कर सीधे लाइव डिबेट में भिड़े हैं। 

दोनों नेताओं ने हाल ही में एक-दूसरे की चुनौती स्वीकार की थी, जिसके बाद यह ओपन डिबेट तय की गई। मंच पर पीएम आवास की स्वीकृतियों, पेंडिंग मकानों, राज्यांश और हितग्राहियों को मिले लाभ के आधिकारिक आंकड़ों को लेकर तीखे सवाल-जवाब और जुबानी वार-पलटवार चल रहे हैं। 

 

जहां डिप्टी सीएम विजय शर्मा भाजपा सरकार के कार्यों और स्वीकृतियों का ब्योरा रख रहे हैं, वहीं भूपेश बघेल पिछली सरकार के प्रयासों और क्रियान्वयन में आ रही विसंगतियों को लेकर सरकार को घेर रहे हैं। डिबेट को लेकर समर्थकों की संभावित भारी भीड़ और हंगामे की आशंका के मद्देनजर रायपुर प्रेस क्लब परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web