Share this post with:
छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों के शिकारियों के खिलाफ सरकार ने सख्ती बढ़ा दी है। कवर्धा परियोजना मंडल के बोड़ला परिक्षेत्र में वन विभाग और वन विकास निगम की टीम ने नर चीतल के अवैध शिकार के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने घेराबंदी कर 7 शिकारियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बांटने वाले थे मांस, तभी पड़ गई दबिश
मिली जानकारी के मुताबिक, शिकारियों ने भलपहरी बीट के जंगल में जाल बिछाकर करीब 3 साल के एक नर चीतल को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद आरोपी जंगल में ही उसका मांस पकाकर आपस में बांटने की तैयारी में थे। इसी बीच वन विभाग को मुखबिर से सटीक इनपुट मिल गया। टीम ने बिना वक्त गंवाए योजनाबद्ध तरीके से जंगल में घेराबंदी की और दबिश देकर सातों आरोपियों को दबोच लिया।
खून से सना थैला और कुल्हाड़ी जब्त
कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 500 ग्राम पका हुआ चीतल का मांस, 3 कुल्हाड़ियां, नायलॉन की रस्सी, स्टील के तार, लकड़ी के फंदे और खून से सना हुआ एक थैला बरामद किया गया है। वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
Share this post with:
03 Jul 2026
03 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023