The Bare Truth

ब्रेकिंग : दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई, अमर इंफ्रा संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा, भारत माला कनेक्शन की जांच...

30 Apr 2026  

ब्रेकिंग : दुर्ग में ED की बड़ी कार्रवाई, अमर इंफ्रा संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा, भारत माला कनेक्शन की जांच...

Share this post with:

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए अमर बिल्डर (अमर इंफ्रा) के संचालक चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम ने महेश कॉलोनी स्थित निवास और कार्यालय दोनों जगहों को एक साथ कवर करते हुए जांच शुरू की।


सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम सुबह करीब 6 बजे दो वाहनों में पहुंची और मौके पर पहुंचते ही परिसर को घेर लिया। इसके बाद दस्तावेजों, कंप्यूटर सिस्टम और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बारीकी से जांच की जा रही है।


बताया जा रहा है कि अमर इंफ्रा ग्रुप के अंतर्गत आधा दर्जन से अधिक फर्म संचालित हैं। इन फर्मों के वित्तीय लेन-देन, निवेश पैटर्न और संभावित अनियमितताओं से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। जांच एजेंसी लेन-देन की परतें खोलने में जुटी है।
चतुर्भुज राठी का स्थानीय राजनीति से भी जुड़ाव बताया जा रहा है और वे भाजपा से संबद्ध सक्रिय नेता माने जाते हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


फिलहाल ईडी की ओर से कार्रवाई को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले की कड़ी के रूप में देखी जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web