Share this post with:
छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। विभाग द्वारा शनिवार (08 अगस्त 2026) को जारी आदेश के तहत प्रदेश के 24 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है।
जारी सूची के अनुसार, बलौदाबाजार DFO गणवीर धम्मशील (2013 बैच) को मंत्रालय नवा रायपुर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव (प्रतिनियुक्ति) बनाया गया है। वहीं, बस्तर DFO उत्तम कुमार गुप्ता (2013 बैच) को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज राजपूत (2014 बैच) को रायपुर का नया DFO पदस्थ किया गया है, जबकि लोकनाथ पटेल (2016 बैच) को रायपुर से स्थानांतरित कर सरगुजा (अंबिकापुर) का वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) बनाया गया है। इसके अलावा मनेन्द्रगढ़, गरियाबंद, कोरिया, महासमुंद, कटघोरा और सूरजपुर समेत कई जिलों के DFO बदले गए हैं।
Share this post with:
08 Aug 2026
07 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023