Share this post with:
जशपुर जिले के नारायणपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर धुआं उठने की सूचना के बाद चार्टर प्लेन क्रैश की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया, लेकिन प्रशासनिक जांच में ऐसी किसी घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं।
सूचना मिलते ही कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी विस्फोट जैसी कोई आवाज सुनने की पुष्टि नहीं की।
स्थिति को लेकर पुलिस, जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम लगातार मौके पर मौजूद है। ड्रोन कैमरे से पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित सुराग को खंगाला जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब तक की जांच में न तो विमान हादसे के कोई प्रमाण मिले हैं और न ही किसी तरह की आपात स्थिति की पुष्टि हुई है। फिलहाल पूरे मामले पर सतर्क नजर रखी जा रही है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023