The Bare Truth

ब्रेकिंग : जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में मारी गोली 48 घंटे में दूसरी वारदात

11 May 2026  

ब्रेकिंग : जम्मू-तवी एक्सप्रेस में यात्री के सिर में मारी गोली 48 घंटे में दूसरी वारदात

Share this post with:

जम्मू-तवी एक्सप्रेस में खूनी खेल, चलती ट्रेन में यात्री की गोली मारकर हत्या। मुगलसराय स्टेशन से महज 3 किलोमीटर पहले बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान बिहार के गया निवासी 42 वर्षीय दिनेश शाह के रूप में हुई है।
घटना रविवार रात करीब 2 बजे की है, जब ट्रेन ब्लॉक हट-बी के पास से गुजर रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक, दिनेश शाह जैसे ही कोच S-2 के बाथरूम से बाहर निकले, हमलावरों ने उनके सिर में बेहद करीब से गोली मार दी। गोली की आवाज से पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया और यात्री दहशत में आ गए। वारदात के तुरंत बाद ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर कोच से कूदकर फरार हो गए।


हैरानी की बात यह है कि रेलवे में सुरक्षा दावों के बीच 48 घंटे के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले रविवार को ही गाजीपुर के एक युवक की पैसेंजर ट्रेन में हत्या कर दी गई थी। मृतक दिनेश शाह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ सीतापुर के नैमिषारण्य दर्शन के लिए जा रहे थे। फिलहाल रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web