The Bare Truth

ब्रेकिंग : बलरामपुर में बाक्साइट लदे ट्रक से भिड़ी पिकअप, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर

22 Aug 2026  

ब्रेकिंग : बलरामपुर में बाक्साइट लदे ट्रक से भिड़ी पिकअप, 3 मजदूरों की मौत, 7 की हालत गंभीर

Share this post with:

बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर-कुसमी मार्ग पर सेवारी के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टमाटर की खेती के काम से जा रहे मजदूरों से भरी तेज रफ्तार पिकअप सड़क पर खड़े बाक्साइट लोड ट्रक से जा टकराई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर जिले के 10 मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर शंकरगढ़ में टमाटर की खेती के काम के लिए निकले थे। रात करीब 2 बजे जब पिकअप सेवारी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर बाक्साइट लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला।


हादसे में घायल सभी 7 मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web