Share this post with:
जशपुर के आरा पहाड़ से उठती आग की लपटों ने सोमवार को जिले में सनसनी फैला दी। यहां एक प्राइवेट विमान पहाड़ से टकराकर क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हादसे में पायलट और को-पायलट के बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। एसएसपी लाल उमेद सिंह खुद घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। इलाके में राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती तेज आग की लपटें और धुआं दिखाई दे रहा है। दृश्य इतना भयावह है कि टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई और सवार था या नहीं। प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023