The Bare Truth

ब्रेकिंग : 8 लोगों की मौत का जिम्मेदार साइको किलर गिरफ्तार, छोटे-छोटे मजाक पर ले लेता था जान

23 Jun 2026  

ब्रेकिंग : 8 लोगों की मौत का जिम्मेदार साइको किलर गिरफ्तार, छोटे-छोटे मजाक पर ले लेता था जान

Share this post with:

 छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई 8 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस ने जब आरोपी से दो दिनों तक सख्ती से पूछताछ की, तब जाकर उसने अपना गुनाह कबूल किया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी लोगों के मजाक या छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में दुश्मनी पाल लेता था और फिर उन्हें जान से मारने की खौफनाक प्लानिंग करता था। कसडोल पुलिस ने इस 'साइको किलर' के खिलाफ हत्या के 8 और जहर देने की धारा के तहत कुल 9 एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं।

जांच के दौरान मंगलवार को पुलिस आरोपी रामसहाय को उसके घर, दुकान और घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां उसकी निशानदेही पर शराब में मिलाया जाने वाला जहरीला पदार्थ जब्त किया गया। इस दौरान आरोपी को अपने बीच देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित लोगों ने उसे जमकर गालियां दीं। 

 

पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है, जिसमें इस सामूहिक हत्याकांड की पूरी साजिश और बाकी कड़ियों का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web