Share this post with:
पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने अचानक प्रधानमंत्री आवास के पास डेरा डाल दिया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई दिग्गज नेता पीएम आवास से महज 100 मीटर की दूरी पर धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस का यह प्रदर्शन पूरी तरह से 'सीक्रेट' रखा गया था। सभी शीर्ष नेताओं के मौके पर पहुंचने के बाद ही मीडिया को इसकी भनक लगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने 'प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस्तीफा दो' के जोरदार नारे लगाए।
अचानक हुए इस हाई-प्रोफाइल प्रदर्शन से प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई कांग्रेस सांसदों को हिरासत में ले लिया।
एक तरफ जहां पीएम आवास के पास कांग्रेस का यह अप्रत्याशित प्रदर्शन चला, वहीं दूसरी तरफ जंतर-मंतर पर भी कॉकरोच जनता पार्टी का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला, जहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जुटकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।
Share this post with:
17 Aug 2026
22 Jul 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023