Share this post with:
राज्य शासन ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारी रजत बंसल (2012 बैच) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के तहत उन्हें अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक, रजत बंसल वर्तमान में विशेष सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ-साथ संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म और प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का दायित्व संभाल रहे हैं।
नई व्यवस्था में उन्हें इन दायित्वों के अतिरिक्त आयुक्त, जनसंपर्क, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, संवाद, संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म तथा प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023