The Bare Truth

ब्रेकिंग : राजिम को बड़ी सौगात, नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन से विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

14 Jul 2026  

ब्रेकिंग : राजिम को बड़ी सौगात, नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन से विकास को मिलेगी नई रफ़्तार

Share this post with:

छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने स्थानीय नागरिकों की वर्षों पुरानी और बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका के रूप में उन्नत (अपग्रेड) करने की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी इस आदेश के तहत वर्तमान नगर पंचायत की सीमाओं को ही नई नगर पालिका की सीमा माना जाएगा। 

 

राज्य के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस उन्नयन से राजिम के सुनियोजित विकास को एक नई दिशा और रफ्तार मिलेगी। 

 

नगर पालिका बनने से शहर में बुनियादी अधोसंरचना जैसे सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान और सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर अतिरिक्त बजटीय संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे शहरी सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा। इसके साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का सीधा और अधिक प्रभावी लाभ अब राजिम के नागरिकों तक सुगमता से पहुंच सकेगा, जिससे पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web