The Bare Truth

ब्रेकिंग : 5000 शिक्षकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 2292 सहायक शिक्षक पदों पर विज्ञापन जारी

16 Apr 2026  

ब्रेकिंग : 5000 शिक्षकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू, 2292 सहायक शिक्षक पदों पर विज्ञापन जारी

Share this post with:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के बाद प्रदेश में शिक्षकीय भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कुल 5000 पदों पर भर्ती की शुरुआत करते हुए सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है।


इन पदों में 795 पद ई-संवर्ग शालाओं के लिए और 1497 पद टी-संवर्ग शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं। लोक शिक्षण संचालनालय के उपसंचालक अशोक नारायण बंजारा के अनुसार, भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें विस्तृत विज्ञापन में दी जाएंगी।


विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जारी की जाएगी। सहायक शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है, जिसका आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा।


ऑनलाइन आवेदन की तिथि अलग से घोषित की जाएगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार, व्याख्याता और शिक्षक पदों पर भी जल्द अलग विज्ञापन जारी होंगे, जिससे प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर मिलेंगे।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web