The Bare Truth

ब्रेकिंग : दिसंबर तक हर हाल में पूरे हों सड़क-पुल के काम, सुस्त ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, PWD ने दिए सख्त निर्देश

18 Aug 2026  

ब्रेकिंग : दिसंबर तक हर हाल में पूरे हों सड़क-पुल के काम, सुस्त ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, PWD ने दिए सख्त निर्देश

Share this post with:

बस्तर संभाग में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए राज्य शासन ने निर्माण कार्यों की रफ्तार तेज करने के कड़े निर्देश दिए हैं। नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में पीडब्ल्यूडी सचिव मुकेश कुमार बंसल ने वरिष्ठ अधिकारियों, बस्तर परिक्षेत्र के अभियंताओं और ठेकेदारों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में सचिव ने केंद्र सरकार की आर.आर.पी. (रोड रिक्वायरमेंट प्लान) और आर.सी.पी.एल.डब्ल्यू.ई.ए. (नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संपर्क योजना) के तहत बस्तर के विभिन्न जिलों में निर्माणाधीन सभी सड़कों और पुल-पुलियों के काम को आगामी दिसंबर तक हर हाल में पूरा करने की समय-सीमा तय की है।


समीक्षा बैठक में सचिव ने बस्तर परिक्षेत्र के सभी 9 संभागों में कार्यरत ठेकेदारों को 10 सितंबर तक अपने-अपने कार्यों में ठोस प्रगति दिखाने की अंतिम चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समय में अपेक्षित प्रगति न लाने वाले और अनुबंध के अनुसार कार्यक्षेत्र में जरूरी प्लांट व मशीनरी न लगाने वाले ठेकेदारों के अनुबंध तत्काल निरस्त कर उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाए। 

 

इसके साथ ही मैदानी अधिकारियों को सप्ताह में दो से तीन दिन अनिवार्य रूप से कार्यस्थलों का निरीक्षण करने, सामग्री की गुणवत्ता जांचने और हर 15 दिन में कार्यों की प्रगति समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। वहीं, ठेकेदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उनके वैध देयकों का एक माह के भीतर नियमित भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के प्राथमिकता वाले कार्यों, द्रुतगामी सड़कों, पहुंचविहीन गांवों को जोड़ने वाले नए प्रोजेक्ट्स तथा भू-अर्जन और वन-व्यपवर्तन (फॉरेस्ट क्लीयरेंस) से जुड़े लंबित मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु समाप्त होते ही सड़कों के पेच रिपेयर का काम युद्धस्तर पर शुरू करने के लिए 30 सितंबर तक निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। 

 

इसके अतिरिक्त बारिश और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों व पुल-पुलियों की स्थायी मरम्मत, परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों के गड्ढों को तत्काल भरने तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और सेवा सेतु से जुड़ी शिकायतों का समय-सीमा में निपटारा करने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। बैठक में प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web