The Bare Truth

ब्रेकिंग : 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

12 Jun 2026  

ब्रेकिंग : 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के खुलने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल तय समय यानी 16 जून 2026 से ही खुलेंगे।


आदेश के अनुसार, राज्य में 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था। छुट्टियां समाप्त होने के ठीक अगले दिन, 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। 

 

इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए छुट्टियों को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अब विभाग ने साफ कर दिया है कि स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web