Share this post with:
25 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ा इजाफा कर दिया है। पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं और कई जिलों में इसका भाव ₹109 प्रति लीटर के पार निकल गया है। प्रदेश की राजधानी रायपुर में अब एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को ₹107.96 चुकाने पड़ रहे हैं।
सबसे ज्यादा मार बस्तर और सरगुजा संभाग के निवासियों पर पड़ी है, जहां पेट्रोल के दाम सबसे ऊंचे स्तर पर दर्ज किए गए हैं।
आंकड़ों पर नजर डालें तो नारायणपुर में पेट्रोल ₹109.65, जगदलपुर में ₹109.64, दंतेवाड़ा में ₹109.60 और बीजापुर में ₹109.59 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं सरगुजा संभाग के जशपुर में ₹109.52, सूरजपुर में ₹109.39, रायगढ़ में ₹109.30 और अंबिकापुर में ₹109.09 प्रति लीटर की दर से पेट्रोल बेचा जा रहा है।
रायपुर और कोरबा जैसे कुछ शहरों में अन्य जिलों के मुकाबले मामूली राहत जरूर है, लेकिन वहां भी स्थिति सामान्य नहीं है।
औद्योगिक और व्यावसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण दुर्ग में पेट्रोल ₹108.29, धमतरी में ₹108.45, महासमुंद में ₹108.64 और बिलासपुर में ₹108.65 प्रति लीटर तक पहुंच गया है। लगातार हो रही इस मूल्यवृद्धि से परिवहन और आवश्यक वस्तुओं के महंगे होने की आशंका भी बढ़ गई है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023