Share this post with:
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक घर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में कांग्रेस नेता के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, घटना सीमेंट-रेत व्यवसायी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सम्मेलाल कश्यप के घर की है। देर रात करीब 3:30 बजे आरोपी अचानक घर में दाखिल हुए और परिवार को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
फायरिंग के दौरान सम्मेलाल कश्यप के बड़े बेटे आयुष कश्यप (19) को दो गोलियां लगीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छोटे बेटे को भी गोली लगी है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिनमें विधायक व्यास कश्यप और जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू शामिल हैं, मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पुरानी रंजिश समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
Share this post with:
24 Apr 2026
23 Apr 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023