The Bare Truth

ब्रेकिंग : पॉश इलाके के स्पा में सेक्स रैकेट, संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में FIR

11 Sep 2026  

ब्रेकिंग : पॉश इलाके के स्पा में सेक्स रैकेट, संचालक और मैनेजर पर पीटा एक्ट में FIR

Share this post with:

राजधानी रायपुर के पॉश इलाके में संचालित एक लग्जरी स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसीपी स्नेहिल साहू के नेतृत्व में सिविल लाइन और देवेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर बिल्डिंग में चल रहे 'इशवा लग्जरी स्पा सेंटर' में औचक दबिश दी। 

 

तलाशी के दौरान मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि स्पा में दूसरे राज्यों से युवतियों को बुलाकर रखा गया था, जिन्होंने पुलिस के सामने खुलासा किया कि संचालक और मैनेजर उनसे जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। 

 

युवतियों के गंभीर बयानों और मौके से मिले पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर देवेंद्र नगर थाना पुलिस ने टिकरापारा निवासी स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और भिलाई-3 निवासी मैनेजर मुकेश कुमार वर्मा के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (PITA Act), 1956 के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web