The Bare Truth

ब्रेकिंग : DMF घोटाले में रायपुर, दुर्ग समेत 5 जिलों में एक साथ छापा; कांग्रेस नेता और बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

16 Jun 2026  

 ब्रेकिंग : DMF घोटाले में रायपुर, दुर्ग समेत 5 जिलों में एक साथ छापा; कांग्रेस नेता और बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश

Share this post with:

छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज सुबह ईडी की टीमों ने प्रदेश के 5 अलग-अलग जिलों में एक साथ दबिश देकर हड़कंप मचा दिया है। यह पूरी कार्रवाई बहुचर्चित डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउंडेशन (DMF) घोटाले से जुड़े कारोबारियों, बिचौलियों और रसूखदार ठेकेदारों के ठिकानों पर की जा रही है। जांच एजेंसी की टीमों ने राजधानी रायपुर सहित दुर्ग, धमतरी, अंबिकापुर (सरगुजा) और महासमुंद में सुबह-सवेरे एक साथ धावा बोला।
इस देशव्यापी कार्रवाई के तहत रायपुर के वल्लभ नगर स्थित जाने-माने कारोबारी शाश्वत लुणावत के निवास पर ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। वहीं सरगुजा में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता की फर्म 'मानसून एग्रो' पर भी टीम ने शिकंजा कसा है। इसके अलावा धमतरी जिले में रसूखदार ठेकेदार दीपेश गांधी के आवास और कार्यालय को घेरकर जांच की जा रही है।
तड़के से शुरू हुई इस छापेमारी में ईडी के अधिकारी और सुरक्षा बल के जवान सभी ठिकानों पर मुस्तैद हैं। टीमों द्वारा घरों और दफ्तरों को पूरी तरह सील कर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों की नजरें मुख्य रूप से बैंक खातों, अघोषित संपत्तियों, बेनामी निवेश और बड़े पैमाने पर हुए पैसों के संदिग्ध लेनदेन (हवाला) से जुड़े डिजिटल सबूतों पर टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस मैराथन जांच के बाद कई रसूखदार चेहरे बेनकाब हो सकते हैं और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web