Share this post with:
छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 1988 बैच के तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ जारी डिमोशन (रैंक घटाने) के आदेश को रद्द कर दिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
कैबिनेट ने संजय पिल्ले, आर.के. विज और मुकेश गुप्ता के खिलाफ 26 सितंबर 2019 को जारी आदेश का पुनर्विचार करते हुए उसे निरस्त कर दिया।
साथ ही, 24 सितंबर 2019 को लिए गए उस फैसले को भी खत्म कर दिया गया है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई हुई थी। सरकार ने कहा है कि उस समय जारी सभी आदेश अब पहले की स्थिति में बहाल माने जाएंगे। सरकार के मुताबिक यह फैसला सभी प्रशासनिक तथ्यों और परिस्थितियों की समीक्षा के बाद लिया गया है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023