The Bare Truth

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के किए बंपर तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

20 Jul 2026  

ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने ASP और DSP स्तर के अधिकारियों के किए बंपर तबादले, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Share this post with:

छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने सोमवार को राज्य प्रशासनिक सेवा (पुलिस) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला करते हुए एक नई सूची जारी की है। जारी आदेश के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। 

 

शासन द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाना है। तबादला सूची में विभिन्न जिलों के मैदानी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ अफसर भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक, राजेंद्र प्रसाद भैया को पुलिस अधीक्षक (PTS) मैनपाट के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से ओपी शर्मा को मुख्यमंत्री सुरक्षा में पुलिस अधीक्षक की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

 

इसके अलावा नीरज चंद्राकर को प्रथम वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ), भिलाई-दुर्ग का सेनानी (कमांडेंट) बनाया गया है। वहीं गायत्री सिंह को पुलिस मुख्यालय, रायपुर में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG-एनएचआरसी) के पद पर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी अधिकारियों को बिना किसी विलंब के तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web