The Bare Truth

ब्रेकिंग : जम्बो लिस्ट में हो सकता है तहसीलदारों-पटवारियों ट्रांसफर, मंत्री का कड़ा रुख, 3 साल से जमे अधिकारियों की सूची तलब

11 Jun 2026  

ब्रेकिंग : जम्बो लिस्ट में हो सकता है तहसीलदारों-पटवारियों ट्रांसफर, मंत्री का कड़ा रुख, 3 साल से जमे अधिकारियों की सूची तलब

Share this post with:

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने विभागीय समीक्षा बैठक में आम जनता को राहत देने और राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए कई अहम निर्देश दिए। मंत्री ने प्रदेश में 3 वर्ष या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, भू-अभिलेख अधिकारियों और एक ही हल्के में लंबे समय से पदस्थ पटवारियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए।


डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था विकसित करने तथा राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की निगरानी के लिए ई-एचआरएमएस पोर्टल तैयार करने को कहा गया। इसमें पदस्थापना, अवकाश, जांच, गोपनीय प्रतिवेदन और अचल संपत्ति संबंधी जानकारी दर्ज होगी।


नगरीय क्षेत्रों में पात्र हितग्राहियों को पट्टा वितरण के लिए सर्वे कार्य 15 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं शासकीय भूमि की लीज समाप्त होने पर नवीनीकरण प्रक्रिया तेज करने और राजस्व वृद्धि के लिए समीक्षा करने को कहा गया।


बैठक में एग्रीस्टेक के तहत जियोरिफ्रेंसिंग, डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही राजस्व न्यायालयों में लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और त्रुटि सुधार प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर दिया गया।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web