The Bare Truth

ब्रेकिंग : अचानकमार से लगे गांव में बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहे किसान पर झपटी, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें; ग्रामीणों में दहशत

12 Sep 2026  

ब्रेकिंग : अचानकमार से लगे गांव में बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहे किसान पर झपटी, चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोटें; ग्रामीणों में दहशत

Share this post with:

मुंगेली जिले की सीमा से लगे बिलासपुर के कोटा ब्लॉक अंतर्गत दवनपुर गांव में शनिवार सुबह खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघिन ने अचानक हमला कर दिया। हमले में दवनपुर निवासी 42 वर्षीय किसान संजय (संजू) मरकाम के चेहरे, बाएं हाथ और बाएं पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। 

 

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे संजय दवनपुर, परसदा और पीपरखुटी (शिवतराई क्षेत्र) के बीच स्थित अपने धनहा खार खेत में खाद डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत की मेड़ और झाड़ियों में पहले से घात लगाकर बैठी बाघिन ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

 

किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, जिसके बाद बाघिन जंगल की ओर भाग निकली। ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में किसान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) प्रबंधन पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुका है कि एक बाघिन पिछले काफी दिनों से क्षेत्र के रिहायशी गांवों के आसपास लगातार विचरण कर रही है; इस ताजा हमले के बाद से वनांचल से सटे पूरे इलाके में भारी दहशत का माहौल है और वन अमले ने गश्त बढ़ा दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web