The Bare Truth

ब्रेकिंग : निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 लोगों की मौत; मलबे में 50 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

24 Jun 2026  

ब्रेकिंग : निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरा, 5 लोगों की मौत; मलबे में 50 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका

Share this post with:

दक्षिण कोलकाता के तारातला ट्रांसपोर्ट डिपो के पास बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन गोदाम का शेड अचानक गिरने से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 50 से 55 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय गोदाम में कंक्रीट ढलाई का काम चल रहा था. 

घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. अब तक मलबे में दबे 13 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 9 गंभीर घायलों को इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल के ट्रॉमा केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है. मलबे और लोहे की रॉड को हटाने के लिए मौके पर क्रेन और गैस कटर मंगाए गए हैं, जिससे लोहे की छड़ों को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है. 

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, मलबे में दबे मजदूरों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के साथ-साथ सेना की टीम भी मुस्तैदी से जुटी हुई है. मलबे के नीचे से लगातार दबे हुए लोगों की चीखें सुनाई दे रही हैं, जिन्हें जल्द से जल्द निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web