Share this post with:
नई दिल्ली शाहदरा के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और डेढ़ साल का मासूम बच्चा शामिल है। हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 3:47 बजे आग की सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने करीब चार घंटे तक लगातार रेस्क्यू और बुझाने का अभियान चलाया, जिसके बाद सुबह लगभग 8 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिनमें दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इमारत के अलग-अलग फ्लोर से शव बरामद किए गए हैं। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा के अनुसार, कुछ शव बुरी तरह जल चुके हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। डीएनए जांच के बाद ही मृतकों की शिनाख्त संभव होगी।
प्राथमिक तौर पर आग लगने के कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। कुछ लोगों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है, जबकि कुछ ने एसी में धमाके के बाद आग फैलने की बात कही है। हालांकि, अधिकारियों की ओर से अभी तक आग लगने की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Share this post with:
03 May 2026
02 May 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023