The Bare Truth

ब्रेकिंग : कोलकाता-पुणे फ्लाइट में महिला बेहोश, रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग

30 Apr 2026  

ब्रेकिंग : कोलकाता-पुणे फ्लाइट में महिला बेहोश, रायपुर एयरपोर्ट पर कराई गई आपात लैंडिंग

Share this post with:

कोलकाता से पुणे जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-135 को गुरुवार दोपहर उस वक्त रायपुर एयरपोर्ट पर आपातकालीन रूप से उतारना पड़ा, जब विमान में सवार एक महिला यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उड़ान के दौरान महिला बेहोश हो गई, जिससे विमान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


स्थिति को गंभीर देखते हुए क्रू मेंबर्स ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। करीब 12 बजे विमान को सुरक्षित तरीके से रायपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया।


जमीन पर उतरते ही पहले से तैयार मेडिकल टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया और फिर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल रवाना किया गया। राहत की बात यह रही कि समय पर मिली चिकित्सा सहायता से स्थिति को संभाल लिया गया।


जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लाइट ने करीब एक घंटे बाद दोबारा उड़ान भरी और अपने गंतव्य पुणे के लिए रवाना हो गई।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web