The Bare Truth

ब्रेकिंग : रायपुर में महिला अधिकारी को अश्लील कॉल, व्हाट्सऐप पर भेजीं न्यूड तस्वीरें

05 May 2026  

ब्रेकिंग : रायपुर में महिला अधिकारी को अश्लील कॉल, व्हाट्सऐप पर भेजीं न्यूड तस्वीरें

Share this post with:

रायपुर में टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी के साथ फोन पर अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। अज्ञात नंबर से कॉल कर आरोपी ने पहले निजी जीवन से जुड़े सवाल पूछे, फिर संबंध बनाने की मांग की। 

पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया। मामला यहीं नहीं रुका—कुछ दिन बाद उसी नंबर से फिर कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। 

इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से परेशान किया।
घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web