Share this post with:
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 'महतारी वंदन योजना' की 29वीं किश्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इस नई किश्त को मिलाकर योजना की शुरुआत (1 मार्च 2024) से अब तक कुल 18,805.83 करोड़ रुपये सीधे हितग्राहियों के खातों में पहुंचाए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बहनें इस राशि से सिलाई-कढ़ाई, छोटे व्यवसाय और बच्चों की शिक्षा-स्वास्थ्य जैसी दैनिक जरूरतें पूरी कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। सीएम ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
उन्होंने विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा है ताकि शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं तक लाभ सुनिश्चित हो सके। इस योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
Share this post with:
20 Feb 2023
20 Feb 2023