The Bare Truth

3 राज्यों के उपचुनाव के नतीजे : दतिया में कांग्रेस जीती, गुजरात में भाजपा का कब्जा; बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ऐतिहासिक जीत के करीब

03 Aug 2026  

3 राज्यों के उपचुनाव के नतीजे : दतिया में कांग्रेस जीती, गुजरात में भाजपा का कब्जा; बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ऐतिहासिक जीत के करीब

Share this post with:

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। मध्य प्रदेश की चर्चित दतिया सीट पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है, वहीं गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है।


इधर, बिहार की प्रतिष्ठित बांकीपुर विधानसभा सीट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं, जहां जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की जीत लगभग तय मानी जा रही है। बांकीपुर में काउंटिंग के दौरान उस वक्त मोड़ आया जब मतगणना 5 राउंड और बढ़ा दी गई। सुबह चुनाव आयोग की वेबसाइट पर 31 राउंड की गिनती दर्शाई जा रही थी, जो 31 राउंड पूरे होते ही बढ़कर पहले 32 और फिर 36 राउंड दिखाई जाने लगी। 

 

32वें राउंड की गिनती पूरी होने तक प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार से 19,246 वोटों से आगे चल रहे हैं। प्रशांत किशोर को अब तक 63,946 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार 44,700 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 

 

गौरतलब है कि बांकीपुर सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पारंपरिक गढ़ रही है, जहां से वे लगातार 5 बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है।


वहीं, मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने इस सीट पर पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वे भाजपा के इस गढ़ को बचाने में नाकाम रहे।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web