Share this post with:
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने गृह (पुलिस) विभाग के अंतर्गत सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर परीक्षा-2024 के संशोधित अंतिम मॉडल उत्तर (Revised Final Model Answer) जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपने संशोधित उत्तर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
बता दें कि पुलिस विभाग में कुल 341 पदों पर भर्ती के लिए बीती 12 जुलाई को प्रदेश के 33 जिलों के 183 केंद्रों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके प्रारंभिक मॉडल उत्तर 13 जुलाई को जारी कर 21 जुलाई तक ऑनलाइन दावा-आपत्तियां मांगी गई थीं।
प्राप्त सभी दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों की समिति से परीक्षण कराने के बाद आयोग ने अंतिम मॉडल उत्तर तैयार किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों की OMR उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अब इन्हीं संशोधित मॉडल उत्तरों के आधार पर किया जाएगा।
Share this post with:
03 Aug 2026
03 Aug 2026
20 Feb 2023
20 Feb 2023