The Bare Truth

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन: संसद मार्च में हिंसा के बाद 10 FIR दर्ज; मेदांता में सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

22 Jul 2026  

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन: संसद मार्च में हिंसा के बाद 10 FIR दर्ज; मेदांता में सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

Share this post with:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन बुधवार को 33वें दिन में प्रवेश कर गया है। 20 जुलाई को निकाले गए 'संसद मार्च' के दौरान हुई भीषण पुलिसिया कार्रवाई, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले झेलने के बावजूद बुधवार सुबह से ही हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर जुटने शुरू हो गए हैं। इनमें बड़ी संख्या में वे लोग और छात्र भी शामिल हैं जो सोमवार को हुए संघर्ष में घायल हुए थे।

 

संसद मार्ग से लेकर कर्तव्य पथ तक 10 एफआईआर दर्ज


दूसरी ओर, 20 जुलाई को हुए उपद्रव और संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने नई दिल्ली जिले के विभिन्न थानों में कुल 10 एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। इनमें संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस थाने में 3 तथा मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ थानों में एक-एक केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में प्रदर्शनकारियों पर आरएएफ (RAF) जवानों पर जानलेवा हमला करने, पथराव, सरकारी वाहनों में तोड़फोड़, आगजनी और सरकारी काम में बाधा डालने की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।
 

मेदांता में वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री


इसी बीच, 28 जून से अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उन्हें मंगलवार को सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। मंगलवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने मेदांता पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने उनके स्वास्थ्य का हाल जाना और आंदोलन की मांगों व मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की।
 

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web